लॉकडाउन के उल्लंघन में 62 पर मुकदमा
अमरोहा जिलेभर में लॉकडाउन के उल्लंघन पर शनिवार को 62 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमरोहा: जिलेभर में लॉकडाउन के उल्लंघन पर शनिवार को 62 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देर शाम सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने 68 वाहनों का चालान किया है। साथ ही 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला।
शनिवार को पुलिस ने जिलेभर में सख्ती दिखाई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस क्रम में जिलेभर में 62 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 40 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में भी मुकदमा हुआ। 22 के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई हुई। सभी को देर शाम जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं चेकिग अभियान में 68 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा लॉकडाउन का पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग करें। उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।