Move to Jagran APP

मां वैष्णो देवी दर्शन को कांकाठेर से 201 लोगों का जत्था रवाना

मां वैष्णो देवी समेत नौ धामों के दर्शन को कांकाठेर से 201 श्रद्धालुओं को जत्था आज गुरुवार को तीन बसों से रवाना हो गया। रवानगी के दौरान मां वैष्णो देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:54 PM (IST)
मां वैष्णो देवी दर्शन को कांकाठेर से 201 लोगों का जत्था रवाना
मां वैष्णो देवी दर्शन को कांकाठेर से 201 लोगों का जत्था रवाना

कांकाठेर: मां वैष्णो देवी समेत नौ धामों के दर्शन को कांकाठेर से 201 श्रद्धालुओं को जत्था आज गुरुवार को तीन बसों से रवाना हो गया। रवानगी के दौरान मां वैष्णो देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

loksabha election banner

गुरुवार को कांकाठेर के 201 महिला-पुरुष श्रद्धालु मां वैष्णो देवी समेत नौ धामों की यात्रा पर तीन बसों से निकल गए हैं। रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालु गांव स्थित मंदिर पर जुटे। यहां यात्रा की सफलता को पूजा पाठ करने के बाद आगे बढ़े। वहीं परिवार की महिलाएं मंगलगीत गुनगुनाते हुए सभी यात्री श्रद्धालुओं को बस तक बिदा किया। बस में सवार होने के दौरान मां वैष्णो देवी, मां शेरावाली आदि देवी देवताओं के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु गोपाल ने बताया कि यह जत्था माता रानी वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा समेत नैना देवी, ज्वाला जी, कालका, चामुंडा देवी, शिवकोडी, बागा बार्डर, कुरुक्षेत्र, शाकुम्बरी, ऋषिकेश, हरिद्वार स्थित देवी देवताओं के दर्शन करके लौटेगा। जत्थे में गोपाल, मुकेश, चेतराम, राजीव, सतवीर, विनोद, राम¨सह, खचेडू, सुखदेव, पदम, बिट्टू, राजू, मुंशी, रजनी, शोभा, रजनी, पुनिया, सरोज, कविता, ममता, प्रेमवती आदि श्रद्धालु शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.