विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजन की तलाश में गन्ने के खेत में रेंगता दिखा 20 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया डेढ़ क्विंटल के दैत्य का रेस्क्यू

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:13 PM (IST)

अमरोहा के हैदलपुर गांव में एक गन्ने के खेत से वन विभाग ने 20 फीट लंबे और डेढ़ क्विंटल वजनी ...और पढ़ें

हैदलपुर के जंगल में अजगर को दिखाते ग्रामीण । सौ. ग्रामीण

हैदलपुर के जंगल में अजगर को दिखाते ग्रामीण । सौ. ग्रामीण

संवाद सूत्र, गंगेश्वरी (अमरोहा)। विकास खंड गंगेश्वरी के गांव हैदलपुर में शनिवार को सुरेश शर्मा के गन्ने के खेत में करीब 20 फीट लंबा और डेढ़ क्विंटल वजन का अजगर दिखाई दिया।

अजगर को देखकर खेत स्वामी ने तत्काल वन रेंज अधिकारी नरेश कुमार को सूचना दी। जिस पर वन दारोगा सुमित राठी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू अभियान में सतपाल सागर, प्रमोद कुमार, ओमी सिंह और सतपाल सिंह आदि शामिल रहे।

वन दारोगा सुमित राठी ने बताया कि इन दिनों अजगर भोजन की तलाश में अक्सर जंगल और आसपास के खेतों में निकल आते हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा पटाखा फैक्ट्री में बड़ा खेल! अपनी ही फर्म को माल बेचकर 50 लाख की टैक्स चोरी, 22 लाख जमा