एकल विडो पर 17 लोगों ने किया रोजगार पाने को संपर्क
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवासी से आवासी मजदूरों से संबंधित बनाए गए एकल विडो रोजगार स
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:04 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 11:04 PM (IST)
अमरोहा: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवासी से आवासी मजदूरों से संबंधित बनाए गए एकल विडो रोजगार सेल में गुरुवार को 17 व्यक्तियों द्वारा संपर्क किया गया। अभी तक 71 लोगों ने सरकार की योजना का लाभ उठाया है। यहां बता दें कि जिलाधिकारी ने जनपद में आए प्रवासी मजदूरों व अन्य मजदूरों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेल का गठन किया था। इसमें मजदूर अपने मनपसंद रोजगार को चुनता है। जिसके बाद उसको वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सेल में सभी विभागों के प्रतिनिधि बैठाए गए हैं। जो मौके पर ही पंजीकरण कर रहे हैं। अभिलेखों की जांच के बाद ही वित्तीय स्वीकृति की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें