रिपोर्ट निगेटिव आने पर 142 को कराया होम क्वारंटाइन
अमरोहा क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती 142 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट सोमवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग को मिल गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 11:11 PM (IST)
अमरोहा : क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती 142 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट सोमवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग को मिली। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी की छुट्टी कर 28 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर से कोरोना आशंकित 148 व्यक्तियों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। संचारी रोग नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि अभी तक जिलेभर में 2349 आशंकितों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 71 पॉजिटिव व 2056 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव हैं। जबकि 222 नमूनों की रिपोर्ट आनी शेष है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें