UP Board 12th Results Declared: गजरौला की छात्रा ने 12वीं में हासिल की प्रदेश में दूसरा स्थान, गांव में जश्न का माहौल
UP Board Result 2024 Update उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तय समय दोपहर दो बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर घोषित कर दिया। इसी के साथ 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं का इंतजार भी खत्म हो गया है। बोर्ड ने प्रयागराज मुख्यालय से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है। गजरौला की छात्रा ने 12वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल की है।
जागरण संवाददात, गजरौला। शहर से सटे गांव सलेमपुर गोसाई स्थित रामसरन दास स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा काजल सिंह ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर 97.60 रैंक हासिल की है।
इसे भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं का रिजल्ट जारी, 10th में प्राची निगम-12th में शुभम वर्मा ने किया टॉप
काजल सिंह बछरायूं के मोहल्ला बकाबाद निवासी शिक्षक राम बहादुर सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता गांव जवदा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। छात्र की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ स्कूल स्टाफ में भी हर्ष का माहौल बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने 20 दिन में रिजल्ट जारी कर बनाया रिकॉर्ड, 100 साल में दूसरी बार हुआ है ऐसा