विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Jul 2019 12:19 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:17 AM (IST)

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ताला मजरे बारीपुर गाव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर

महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अमेठी : कोतवाली क्षेत्र के ताला मजरे बारीपुर गाव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से महिला का पति फ रार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी रामसुमेर यादव अपने बेटे फू लचंद यादव उसकी पत्‍‌नी आरती यादव (35) व भाई कन्हैया उसकी पत्‍‌नी ज्ञानमती व चार पुत्र प्रदीप, धीरू, दिनेश व धीरेंद्र के साथ रहता था। शनिवार की रात रामसुमेर के भाई का परिवार व उसके पोता-पोती घर की छत पर सोने चले गए थे। जबकि फूलचंद व आरती अपने कमरे में सोने चले गए थे और वह बाहर सो रहा था। रविवार की भोर चार बजे के करीब महिला का चचेरा देवर प्रदीप कमरे में गया तो चारपाई पर उसकी भाभी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला और मृतका का पति गायब मिला। देवर ने तत्काल घटना की जानकारी डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के गले पर धारदार हथियार के चोट के निशान मिले है। परिवारीजनों के अनुसार शनिवार को आरती ने दिन में धान लगाया था। शाम को खाना बनाया था और कपड़े धोए थे। उसके बाद पति के साथ सोने चली गई थी। मृतका के ससुर के मुताबिक पति-पत्‍‌नी का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। वह परिवार को ले जाने के लिए आया था। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही घटना से जुड़ी कुछ बात सामने आ सकेगी। पूरे मामले की गहनता से जाच की जा रही है।

फूलचंद की दूसरी पत्‍‌नी थी आरती

पति फूलचंद की पहली पत्‍‌नी संतरा देवी की मौत पांच वर्ष पहले हुई थी। उससे उसके दो पुत्र आशीष और सतीश है। इसी वर्ष जनवरी माह में उसने आरती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरती का भी यह दूसरा विवाह था। पहले पति से उसे एक पुत्र अंशु व पुत्री अंशिका थी।

पति के साथ पंजाब में रहती थी आरती

आरती अपनी शादी के बाद पति व बच्चों के साथ फिरोजपुर पंजाब में रहती थी। पति वहीं नौकरी करता था। 20 दिन पहले घर में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए वह पूरे परिवार के साथ आई थी। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद पति पंजाब वापस चला गया था। घटना से एक दिन पहले शनिवार की शाम को सभी को वापस ले जाने आया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।