आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
मुसाफि रखाना तुलसी पर दीया जलाते समय कस्बे की एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिवारजन
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:04 AM (IST)
मुसाफि रखाना : तुलसी पर दीया जलाते समय कस्बे की एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिवारजन ने गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, जहा इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
नगर पंचायत के गाधी पार्क मैदान निवासी विष्णु कौशल की पत्नी दीक्षा (25) बीते 11 नवंबर को परिवार में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में तुलसी पर दीया जला रही थी। इसी बीच दीया की लौ से उसकी साड़ी में आग लग गई, जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला का पाच माह का एक बेटा भी है। परिवार वालों को अब मासूम बच्चे की परवरिश की चिंता भी सताने लगी है। परिजनों ने बताया कि मृतका का मायका रूदौली अयोध्या में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें