विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में समूह की महिलाओं को बिना ब्याज के मिलेगा 15 लाख लोन, IIM लखनऊ देगा 18 महीने की ट्रेनिंग

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी उन महिलाओं को 15 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा, जिनका उद्यम 12 लाख से अधिक टर्नओवर वाला है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 12 लाख टर्नओवर वाली महिलाओं को 15 लाख ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

  2. आईआईएम लखनऊ 18 महीने तक करेगा उद्यमों का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण।

  3. महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन दूसरों को रोजगार के अवसर देंगी।

जागरण संवाददाता, अमेठी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। ऐसी समूह की महिलाएं जिन्होंने उद्यम स्थापित कर स्वरोजगार से जुड़ी हैं और जिनका उद्यम 12 लाख टर्न ओवर से अधिक के साथ विनिर्माण या सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्हें सरकार की ओर से बिना ब्याज के 15 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ ही आईआईएम लखनऊ 18 महीने तक उनका मार्गदर्शन करेगा। इन्क्यूबेशन कार्यक्रम के तहत महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन दूसरे महिलाओं को भी रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी।

जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत जिले में अब तक 12 हजार के करीब स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। योजना से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में किसी न किसी रोजगार से जुड़ी हैं। इनसे जुड़ी महिलाएं किसी न किसी कारोबार, मिनी उद्योग के साथ ही कृषि कार्य कर रही हैं।

निरंतर उन्नति की ओर बढ़ रही महिलाएं

महिलाएं किराना स्टोर, फल सब्जी की दुकान, दोना-पत्तल, मसाला-तेल-आंटा आदि का कार्य कर रही हैं, तो जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक शॉप, जूता चप्पल, रेडीमेट कपड़े, सर्फ सहित अन्य व्यवसाय में लगी हैं। महिलाएं जिले में चार टेक होम राशन प्लांट भी संचालित कर रही हैं। जिससे वह निरंतर उन्नति की ओर बढ़ रही हैं।

इसी प्रकार विनिर्माण या सेवाक्षेत्र में कार्य रही महिलाएं जिनका टर्न ओवर 12 लाख से अधिक है। इन महिलाओं को 15 लाख रुपये बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आईआईएम लखनऊ की ओर से जांच कर चयनित किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें लाभ दिलाया जाएगा।

इन्क्यूबेशन कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह की उद्यम के जरिए 12 लाख टर्नओवर करने वाली महिलाओं से आवेदन मांगा जा रहा है। आईआईएम लखनऊ की टीम निरीक्षण कर चयन करेगी, जिसके बद लाभ दिलाया जाएगा। जिससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें। -प्रवीणा शुक्ला, उपायुक्त स्वत: रोजगार।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।