Move to Jagran APP

कोषागार में जमा किया जा रहा चुनाव व्यय का लेखा जोखा

अमेठी : नगर निकाय चुनाव के तहत चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान हुए व्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM (IST)
कोषागार में जमा किया जा रहा चुनाव व्यय का लेखा जोखा
कोषागार में जमा किया जा रहा चुनाव व्यय का लेखा जोखा

अमेठी : नगर निकाय चुनाव के तहत चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान हुए व्यय का लेखा जोखा जमा करने का निर्देश दिया गया था। बुधवार को जिला कोषागार में दोनो नगर पालिका व नगर पंचायत के व्यय पर्यवेक्षक मौजूद रहे। जिनके समक्ष प्रत्याशियों ने लेखा जोखा जमा किया। जिसकी उन्होंने जांच पड़ताल की है।

loksabha election banner

वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक कुमार राजवंशी ने बताया कि 18 जनवरी तक नगर निकाय चुनाव के तहत व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित तिथि तक अगर कोई भी लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं करता है तो उसके बाद प्रत्याशियों को नोटिस जारी की जाएगी। यही नहीं उन्हें अगले चुनाव के लिए पाबंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्रा, जायस के अशोक सिंह, मुसाफिरखाना नगर पंचायत के अमरनाथ राय व अमेठी नगर पंचायत के श्रीराम मौर्य कोषागार में बुधवार से व्यय लेखा जोखा की जांच कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.