खेती के गुर सीखेंगे 98 न्याय पंचायत के कि सान
अमेठी : प्रदेश व देश की सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचा
अमेठी : प्रदेश व देश की सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने एक और योजना चलाने का निर्णय लिया है। किसानों को प्रशिक्षण देकर तकनीकी खेती के साथ साथ पशुपालन आदि के लिए जोर दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक डा. अजय कृष्ण ने बताया कि आगामी 21-23 व 25-27 जून को मिलियन फार्मर स्कूल पर एक साथ 98 न्याय पंचायतों में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को तकनीकी खेती के तरीके बताये जाएगें, जिससे कम लागत में अधिक फसल का उत्पादन हो सके। साथ ही उन्हें तैयार अनाज का सही मूल्य दिलाने के लिए क्रय केंद्र को भी बताया जाएगा। डीडी ने बताया कि फसल की कटाई के बाद खेत में बचे डंठल से तैयार भूषा को अधिक मूल्य दिलाने की भी जानकारी दी जाएगी। तकनीकी खेती के साथ ही किसानों को पशु पालन, मत्स्य पालन, मधु मक्खी आदि से होने वाले फायदे के बाबत जानकारी दी जाएगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षण ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गांवों व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण न होने वाले गांव में किया जाएगा।