Move to Jagran APP

विवाह के अनुमति पत्र पर होगा अपर्णा यादव का कार्यकर्ता संवाद

- एसडीएम ने जारी किया विवाह कार्यक्रम संबंधी अनुमति पत्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 11:22 PM (IST)
विवाह के अनुमति पत्र पर होगा अपर्णा यादव का कार्यकर्ता संवाद
विवाह के अनुमति पत्र पर होगा अपर्णा यादव का कार्यकर्ता संवाद

अमेठी : रविवार को सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव जायस के मलिक मोहम्मद जायसी शोध स्थल प्रांगण में एक कार्यकर्ता संवाद के लिए आ रहीं हैं। कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं ने अनुमति मांगी तो एसडीएम ने संवाद कार्यक्रम के बजाय विवाह कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर दी। एसडीएम का यह आदेश चर्चा में है।

loksabha election banner

अपर्णा यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपजिलाधिकारी तिलोई की ओर से जारी किये गये अनुमति पत्र में बड़ी चूक हुई है। इसे प्रशासनिक लापरवाही कहें या चूक। फिलहाल इस प्रशासनिक खामी ने विपक्ष को बड़ा मौका दिया है। रविवार को अपर्णा यादव तिलोई विधानसभा के भ्रमण पर पहली बार आ रहीं हैं। जिसे लेकर राजनैतिक गलियारों में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनका यह दौरा इस लिए अहम माना जा रहा है कि इसी दिन अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का भी एक दिनी दौरा तय है। केंद्रीय मंत्री तिलोई बस अड्डे का लोकार्पण के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भी शिरकत करेंगी। मुसाफिरखाना निवासी इजहार अहमद ने अपर्णा यादव के कार्यक्रम को लेकर उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रत्यावेदन दिया है। प्रत्यावेदन में कार्यक्रम का उदेश्य कार्यकर्ताओं से संवाद का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम स्थल मलिक मोहम्मद जायसी पार्क जायस उल्लिखित है। प्रस्तावित मार्ग के रूप में इन्हौना वाया अहोरवा भवानी से सेमरौता तिलोई होकर जायस पहुंचना कहा गया है। उपजिलाधिकारी की ओर से जारी किये गये अनुमति पत्र में कहा गया है कि आवेदन पत्र के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई की आख्या के आधार पर विवाह कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की जाती है।

उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह ने दूरभाष पर बताया कि यह बड़ी बात नहीं है। उन्होंने इसे लिपिकीय त्रुटि बता प्रकरण से पल्लू झाड़ लिया।

अपर्णा यादव का संवाद कार्यक्रम आज

संवादसूत्र, जायस : सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव रविवार को एक दिनी दौरे पर तिलोई आ रही हैं। क्षेत्र भ्रमण के साथ ही वह जायस में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। कार्यक्रम के आयोजक इजहार अहमद ने बताया कि वह सुबह इन्हौना पहुंचेगी। जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। आदि शक्ति पीठ अहोरवा भवानी के दर्शन कर सेमरौता, तिलोई होते हुए जायस पहुंचेगी। जहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.