छात्रों को कराया गया आंचलिक विज्ञान नगर का भ्रमण
अमेठी एक्सपोजर विजिट के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक
अमेठी : एक्सपोजर विजिट के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें अच्छे अंक अर्जित करने वाले बच्चों को आंचलिक विज्ञान नगर का भ्रमण कराया गया है।
स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कालेज में गत दिनों राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराया गया। जिससे बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि करने व गणित विज्ञान के खेल को बढ़ावा दिया जा सके। इसमें शामिल साठ बच्चों ने अच्छे अंक अर्जित किए है। उन्हें लखनऊ के आंचलिक विज्ञान नगर में शैक्षिक भ्रमण कराया गया है। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष ने बताया कि बच्चों को लक्जरी गाड़ियों से भ्रमण के लिए ले जाया गया है। भ्रमण से बच्चों में नया उत्साह जाग्रत हो रहा है।