राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
संवादसूत्र, मुसाफि रखाना : विगत वषरें की भांति इस वर्ष एएच इंटर कालेज में आयोजित होने वाली राज्
संवादसूत्र, मुसाफि रखाना : विगत वषरें की भांति इस वर्ष एएच इंटर कालेज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता की तैयारिया शुरू हो गयी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आनी शुरू हो गई हैं।
एएचइंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक स्व. आनंद प्रकाश मिश्र सुमन की जयंती पर प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 82 वीं जयंती पर एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवंबर को किया गया है। आयोजक आशुतोष मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन राहुल गाधी के प्रतिनिधि चंद्रकात दुबे द्वारा किया जायेगा। एमएलसी दीपक सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। समापन एसडीएम मुसाफि रखाना द्वारा किया जायेगा। खेल शिक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि कोर्ट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की गई है।