सपा नेताओं ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
सपा नेताओं ने कहा कि हमारी बाजार से उनका कारोबार चल रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:05 AM (IST)
अमेठी : सपा नेता सूबेदार यादव भोला यादव की अगुवाई में अम्बेडकर चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध जताया। सपा नेताओं ने कहा चीन भारत के दम पर ही विकसित हुआ है। भारत की बाजारों में साठ फीसदी उत्पाद चीन का ही बिकता है, हमे चीन को आर्थिक दृष्टि से कमजोर करना है। सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रयास यही है रहे कि चीनी उत्पाद की खरीद किसी भी कीमत पर न की जाय। हमारे देश का एक जवान चीन के चार जवान पर भारी था। हमारे जवानों ने चीनी सेना का जमकर मुकाबला किया। इस मौके पर भोलानाथ यादव, अरविद यादव बब्लू बृजेश यादव, आजाद, गौरव सिंह, रोहित कुमार, सत्यम शर्मा, राहुल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें