अग्निकांड पीड़ितों के लिए स्मृति ने भेजी मदद
अमेठी : जिले के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के बेचूगढ़ गांव में शनिवार दोपहर केंद्रीय मंत्री स्म
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 11:28 PM (IST)
अमेठी : जिले के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के बेचूगढ़ गांव में शनिवार दोपहर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पीआरओ विजय गुप्ता पहुंचे और एक-एक कर सभी दो दर्जन अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिले। सभी को सहायता सामग्री मुहैया कराते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में दीदी आप सबके साथ हैं। बेचूगढ़ गांव में अभी सप्ताहभर पहले अचानक लगी आग में 24 घर जलकर राख हो गए थे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, आदर्श ग्राम बरौलिया के प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंक हरि विजय तिवारी, सुधांशु शुक्ला, उपमा सरोज, हिन्देश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें