विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म

By JagranEdited By:
Published: Sun, 12 Nov 2017 12:21 AM (IST)

अमेठी : गौरीगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म व बहला-फुसलाकर नक

झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म
झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म

अमेठी : गौरीगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म व बहला-फुसलाकर नकदी व जेवरात लेने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रामपुर कुड़वा गांव के कुर्मी का पुरवा निवासी राम सुंदर के खिलाफ झाड़ फूंक की आड़ में गुमराह कर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित महिला ने तहरीर में दो वर्षो में नकदी व जेवरात भी गुमराह कर ले लेने की बात कही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित गुमराह कर नगदी व जेवरात लेने का मामला दर्ज किया है। गौरीगंज के थानेदार दीपेंद्र सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।