राहुल गांधी के दक्षिण भारत से चुनाव लड़ने का समर्थन
अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय सांसद राहुल गांधी के दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा किस
अमेठी : कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय सांसद राहुल गांधी के दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव का अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी ने समर्थन देने के साथ स्वागत किया है।
जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने देर शाम पत्र जारी कर कहा है कि वह राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते है। दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर मांग है कि वह यहां से भी चुनाव लड़ें। उन्होंने अपील की है कि उन्हें यह प्रस्ताव स्वीकार कर कार्यकर्ताओं का सम्मान और हौसला बढ़ाएं। पत्र में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि वह भी उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़कर देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि है अमेठी की जनता में काफी उत्साह एवं उनके प्रति समर्थन है।