पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जंपिंग बनी जानलेवा, हर झटके पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क की जंपिंग और संकेतकों के अभाव के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
-1791272394448_m.webp)
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जंपिंग बनी जानलेवा।
HighLights
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जंपिंग और संकेतकों का अभाव हादसों की वजह।
किमी 42-70 के बीच सड़क पर उभार से वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे।
टोल वसूली के बावजूद सड़क की खामियां दूर करने में लापरवाही।
जागरण संवाददाता, अमेठी। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क की जंपिंग और जगह-जगह संकेतकों के अभाव से हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
किमी 42 से 70 के बीच सड़क पर उभार और जंपिंग के कारण तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर या आगे-पीछे चल रहे वाहनों से टकरा रहे हैं। लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद सड़क की खामियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले यात्रियों के अनुसार सड़क पर अचानक आने वाली जंपिंग के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है। कई मामलों में वाहन पलटने और डिवाइडर से टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हादसों में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। टोल वसूली के बावजूद सड़क की खामियों और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बीते दिनों एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे
22 जून को किमी 68 पर खड़ी बस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में चालक समेत कई लोग घायल हुए थे। पांच जुलाई को किमी 64.7 पर डीसीएम का टायर फटने से वाहन पलट गया। 11 जुलाई को किमी 68.3 पर बाइक सवार जंपिंग के बाद डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- देहरादून आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास बड़ा हादसा, ट्रक ने पुलिस बस को मारी टक्कर, जवान घायल
21 जुलाई को किमी 67.2 पर मर्सिडीज कार पलटने से तीन लोग घायल हुए। 23 अगस्त को किमी 62 पर डीसीएम पलटने से दो लोग घायल हुए, जबकि इसी दिन किमी 68.9 पर एंबुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाल में शनिवार रात किमी 48.4 पर हुए हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद भी सड़क की जंपिंग और अन्य तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया जा सका है।
यात्रियों को सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। एक्सप्रेस-वे की तकनीकी कमियों को दूर करना मेरे कार्यक्षेत्र में नहीं आता है।
केडी सिंह, सुरक्षा अधिकारी-यूपीडा
