Move to Jagran APP

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा स्थगित, धरी रह गई कांग्रेसियों की तैयारी

बदले कार्यक्रम के तहत उनको चार बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से लैंड करना था, लेकिन ससंद में चल रही बहस के कारण वह अभी दिल्ली से ही नहीं चले हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 09:45 PM (IST)
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा स्थगित, धरी रह गई कांग्रेसियों की तैयारी
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा स्थगित, धरी रह गई कांग्रेसियों की तैयारी

अमेठी, जेएनएन। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय आगमन का कार्यक्रम टल गया है। अब उनके अगले हफ्ते में आने की संभावना है।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय अमेठी दौरा अचानक रद कर दिया गया है। इसकी पुष्टि कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंन्द्र मिश्र ने की है। उन्होंने कहा कि कुछ आवश्यक कारणों के चलते राहुल गांधी का अमेठी दौरा निरस्त कर दिया गया है। अगले दौरे की तिथि अभी तय नहीं है।राहुल गांधी को अमेठी दौरे के पहले दिन गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता सभागार का उद्घाटन करना था साथ ही बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलानी थी।

राहुल गांधी का दो दिनी दौरे पर आगमन पहले आज दिन में करीब 12 बजे होना था। इसके बाद आगमन का समय चार बजे किया गया। अब उसको टाल दिया गया है। अब अगले हफ्ते किसी दिन नया कार्यक्रम तय किया जाएगा। तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पहली बार अमेठी आ रहे राहुल गांधी के स्वागत की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की थी। तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की खास तैयारियां की थी। दौरा रद होने से कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है।

उनका कार्यक्रम स्थगित होने के कारण सभी बेहद निराश हो गए। पहले के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनको आज दिन में 12 बजे तक आना था, लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ। बदले कार्यक्रम के तहत उनको चार बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से लैंड करना था, लेकिन ससंद में चल रही बहस के कारण उनका आगमन मुश्किल लगने लगा।

इसके बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।  संसद में राफेल पर चर्चा के चलते राहुल गांधी के अमेठी कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। राहुल गांधी अपने तय समय पर अमेठी नहीं आ सके। राहुल को शाम चार बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरना था। राहुल गांधी के न आने पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह शामिल हुए। वहीं बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में भी विलंब हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.