Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अमेठी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सोनभद्र जिला जाते समय मिर्जापुर में गिरफ्

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:21 AM (IST)
प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अमेठी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सोनभद्र जिला जाते समय मिर्जापुर में गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमित कुमार को सौंपते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

loksabha election banner

युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह पंकज की अगुवाई में कार्यकर्ता दोपहर बाद पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रहा गई है, पूरी तरह से जंगलराज कायम है। इसका जीता जागता उदाहरण सोनभद्र के संभल में हुई घटना से लगाया जा सकता है। पार्टी की महासचिव पीड़ितों से मिलने जा रही थी तो उन्हें भी प्रशासन ने सत्ता के इशारे पर रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों ने मांग की प्रदेश में गुंडाराज और तानाशाही खत्म न हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शत्रुहन सिंह, राजीव लोचन, रामबरन कश्यप, फिरोज आलम, सदाशिव, सुभाष, राजू पंडित, अमरनाथ, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.