झाड़ियों में तब्दील हुआ किसान सहायक का आवास
किसान सहायक का आवास जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। भवन में जंगली जानवरों ने अपना आशियाना बना लिया है। ब्लाक मुख्यालय परिसर में संचालित राजकीय कृषि एवं बीज भंडार के पीछे बना आवास झाड़ियों में तब्दील हो गया है। एक दशक पूर्व आवास में किसान सहायक निवास करते थे। उनके बाद जो भी किसान सहायक यहा आया वह यहा नहीं रुका।
बाजारशुकु ल : किसान सहायक का आवास जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। भवन में जंगली जानवरों ने अपना आशियाना बना लिया है। ब्लाक मुख्यालय परिसर में संचालित राजकीय कृषि एवं बीज भंडार के पीछे बना आवास झाड़ियों में तब्दील हो गया है। एक दशक पूर्व आवास में किसान सहायक निवास करते थे। उनके बाद जो भी किसान सहायक यहा आया वह यहा नहीं रुका। धीरे-धीरे यह आवास रखरखाव के अभाव में निष्प्रयोज्य होकर झाड़ियों में गुम हो गया। कृषि सहायक चंद्रशेखर बताते हैं कि आवास न होने से वह परिसर के बाहर किराए पर रहने को मजबूर हैं।