थानों पर आयोजित होगा विवेचना निस्तारण दिवस
अमेठी : दीपावली को सकुशल संपन्न कराने में जुटी पुलिस का फोकस अब पिछले दिनों दर्ज हुए माम
अमेठी : दीपावली को सकुशल संपन्न कराने में जुटी पुलिस का फोकस अब पिछले दिनों दर्ज हुए मामलों के निस्तारण पर होगा। कप्तान अनुराग आर्य के आदेश पर शनिवार व रविवार को जिले के सभी थाना मुख्यालयों पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विवेचना निस्तारण दिवस आयोजित होगी। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि त्योहार के बाद आम जन को राहत देने के लिए जिले के सभी थाना मुख्यालय पर विवेचना निस्तारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें थाने पर तैनात सभी दारोगा जनता की सुनवाई के लिए मौजूद रहेंगे। इस दिवस का आयोजन जनता को बेवजह भागदौड़ से बचाने के लिए किया जा रहा है। किसी भी वादी या गवाह को कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है। वह सीधे अपने थाना मुख्यालय पर पहुंच अपनी बात संबधित को बता सकता है। विशेष अभियान के तहत आयोजित दिवस में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर कार्यवाई की जाएंगी।