अमेठी के दो युवाओं पर पीएम मोदी का ट्विटर स्नेह
अमेठी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फालो करने वालों की संख्या वैसे तो साढ़े चार
अमेठी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फालो करने वालों की संख्या वैसे तो साढ़े चार करोड़ से भी अधिक है। लेकिन, पीएम मोदी खुद दो हजार एक सौ 22 लोगों को फालो करते हैं। इस छोटी सी संख्या में दो युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के हैं और दोनों के दिलों दिमाग में भाजपा बसती है। एक पेश से किसान तो दूसरा इंजीनियर है। दोनों युवा इस बात से खासे उत्साहित हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी फालो करते हैं।
आम आदमी से जुड़े हैं पीएम मोदी
जिले के जायस नगर में रहने वाले विवेक महेश्वरी बीटेक इन इलेक्ट्रानिक एड़ कम्युनिकेशन के साथ ही सीडेक मुंबई से पीजी डिप्लोमा किए हुए हैं। विवेक कहते हैं कि मोदी जी आम लोगों से जुड़ने में संकोच नहीं करते हैं। चुनाव हरने के बाद अमेठी के लोगों के सुख-दुख में स्मृति के शामिल होने की आदत की भी वह तारीफ करते हैं। बहादुर पुर ब्लाक के मुबारकपुर मुखेतिया निवासी रवि सिंह 1992 से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पेशे से किसान हैं। कहते हैं कि आज से तीस दिन पहले एक जनवरी को पीएम ने उन्हें ट्विटर पर फालो किया तो विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन, सच तो सच ही होता है।
अमेठी से वर्षो पुराना है पीएम का कनेक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैसे तो अमेठी कनेक्शन 19 साल पुराना है। वह, यहां पहली बार 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जनसभा के लिए आये थे और दूसरी बार 2014 के आम चुनाव में प्रचार खत्म होने के ठीक पहले स्मृति ईरानी के पक्ष में कौहार में सभा को संबोधित कर जीत-हार के अन्तर को काफी कम कर दिया था। अमेठी में वैसे भी मोदी को चाहने वालों की अच्छी खासी संख्या है।
-विवेक महेश्वरी भाजपा की आईटी सेल से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में परिवार द्वारा संचालित होने वाले व्यवसाय में लगे हुए हैं। राजनीति से इतर खुद को एलोन मस्क और क्रिस्टोफर नोलन से प्रभावित बताते हैं। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित पीएम मोदी को अपना आर्दश मानते हैं।
-रवि सिंह भाजपा से जुड़े हैं और संस्कृत बोर्ड से इंटर के समकक्ष शिक्षा ग्रहण करने के बाद खेती किसानी से जुड़े हुए है। खेती के कामों के बाद जो थोड़ा बहुत समय मिलता है उसे समाज सेवा में लगाते हैं। साल भर पहले साधन सहकारी समिति सरायमहेशा का निर्विरोध अध्यक्ष व साधन सहकारी संघ जायस का उपाध्यक्ष हैं। राजनीति में आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पीएम मोदी को अपना आदर्श मानते हैं।