चीन के खिलाफ नहीं थम रहा लोगों का आक्रोश
विश्व हिदू परिषद ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला अमेठी चीन के प्रति लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व हिदू परिषद ने
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:06 AM (IST)
अमेठी : चीन के प्रति लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व हिदू परिषद ने सैठा तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया है।
गलवान घाटी की घटना को लेकर चीन के प्रति लोगों में आक्रोश है। जिसको लेकर विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा की अगुवाई में गुरुवार को सैठा तिराहा फल मंडी में चीनी राष्ट्रपति सी जिनपिग का पुतला फूंका। लोगों से चीन में बने उत्पादों के बहिष्कार का आवाहन किया है। उन लोगों ने चीन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस अवसर पर विश्व हिदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष राम जी अग्रहरि मुन्नू, विकास सिंह,व आदर्श ठाकुर सहित कई लोग साथ रहे। इस दौरान सभी ने लॉक डाउन का पूरा पालन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें