Move to Jagran APP

हाड़ कंपाती ठंड से बुरा हाल, नहीं जल रहे अलाव

- खुद के जतन से लोगों ने जलाये अलाव प्रशासन ने नहीं ली सुध

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 12:28 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 12:28 AM (IST)
हाड़ कंपाती ठंड से बुरा हाल, नहीं जल रहे अलाव

अमेठी : मौसम का तापमान दिन-प्रतिदिन गिरता ही जा रहा है। ठंड अपने चरम पर जा रही है। इस कड़कड़ाती ठंड में सबसे बुरा हाल गरीब असहाय लोगों का है। ठंड से राहत के लिए जरूरतमंद लोग प्रशासन की ओर से बांटे जाने वाले कंबल का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। सुबह से ही हवा में गलन रही, जिससे तापमान घट कर छह डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि दोपहर में एक दो बार सूरज की लुकाछिपी देखने को मिली। लेकिन, शाम होते-होते सर्दी फिर सितम ढाने लगी। शीतलहर व ठंड की वजह जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सुबह घना कोहरा रहा। कड़ाके की ठंड के बीच रोजमर्रा के सामान के लिए लोग चौराहों की ओर निकले, पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे। कुछ लोग अलाव के सामने बैठे दिखे। चाय की दुकानों पर अलाव का इंतजाम कर रखा था। लेकिन, नगर पालिका और न ही तहसील प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर रहा है। मौसम खराब होने से मुख्य चौराहों समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम की मार से किसान बेहाल :

खराब मौसम ने सरसों, आलू के साथ ही सब्जी के खेतों में पौधों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। वहीं मंडी व धान क्रय केंद्रों पर धान की उपज बेचने के लिए कतार में लगे किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें खींच दी हैं। अभी और बदलेगा मौसम का मिजाज :

मौसम विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो अगले एक-दो दिन में मौसम का मिजाज बदल सकता है। गलन और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। पारा भी नीचे गिरेगा।

---

सभी तहसीलों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहे हैं। अधिकारियों को रात में भ्रमण कर सड़क किनारे सो रहे बेसहारा लोगों को कंबल दिए जाने व उन्हें उचित स्थान पर पहुंचाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

- सुशील सिंह, अपर जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.