एक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 12 हुए ठीक
अब तक 447 केस सामने आ चुके हैं। संक्रमण को रोकने में प्रशासन हर प्रयास करने का दावा कर रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 12:27 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 12:27 AM (IST)
अमेठी : जिले में एक और कोरोना संकमित केस सामने आया है। वहीं 12 लोग इलाज से ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। संक्रमित मिले अधेड़ को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कुल 447 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें अब तक 366 लोग ठीक हो चुके हैं।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 29 व 30 जुलाई को 605 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें 604 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधकारी ने कहाकि संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें