तेज रफ्तार वाहन से बुजुर्ग की मौत
अमेठी : सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप स
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:56 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:56 PM (IST)
अमेठी : सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
कमरौली थानाक्षेत्र के गड़ा निवासी राम अवध (75 ) पुत्र सुकई जो जाफ रगंज बाजार में एक दुकान पर चौकीदारी करता था। प्रतिदिन की भाति सुबह घर जा रहा था। जैसे ही वह रोड पार कर रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। कोतवाल श्याम सुंदर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें