देश का प्रत्येक किसान है भगवान का स्वरूप : मंत्री
अमेठी जो अन्नदाता हैं वही भगवान हैं। इसलिए हमारे देश का प्रत्येक किसान भगवान का रूप है। हमें उन
अमेठी : जो अन्नदाता हैं वही भगवान हैं। इसलिए हमारे देश का प्रत्येक किसान भगवान का रूप है। हमें उनकी हर सेवा के लिए तत्पर रहने की जरूरत है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था के तत्वाधान में आईएफ एफ डीसी हरखूमऊ प्रागण में आयोजित एक दिवसीय किसान जागरूकता अभियान गोष्ठी में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने व्यक्त किये।
सोमवार को आयोजित एक दिवसीय किसान जागरूकता संगोष्ठी में राज्यमंत्री ने किसानों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही खेती-किसानी की योजनाओं का लाभ उठाने की किसानों से अपील की। परियोजना प्रबंधक आरके द्विवेदी ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि आईएफ एफ डीसी ने वर्ष 1996 में यहा अपना कार्य शुरू किया तब से वह हर संभव प्रयास कर किसानों का सहयोग करती आ रही है। हरखूमऊ कृषि वानिकी समिति के सचिव अशोक सिंह ने बताया कि परियोजना प्रदेश भर में 52 वें जिले में 14 स्थानों पर अपने खेती, पर्यावरण, पौधारोपण, महिला कल्याण जैसे कार्यक्रम संचालित कर रही है। जागरूकता गोष्ठी में आयोजक संस्था के निरीक्षक अमित कुमार पाडेय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. जितेंद्र वर्मा, एडीआर कु मारगंज डा. रविंद्र सिंह, एसएमएस एग्रोनामी डा. पंकज कुमार, डा. राम रतन सिंह, डा. शशाक शेखर, प्रभारी उप निदेशक भारत प्रसाद ने भी कृषि संबंधी जानकारी दी। समिति के सचिव अशोक सिंह ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
गोष्ठी में महेंद्र सिंह, ओंकार त्रिपाठी, भूपेंद्र विक्रम सिंह, जसवंत सिंह, रमेश तिवारी आदि भी मौजूद रहे।