Move to Jagran APP

चार दिन में डेढ़ सौ किसानों की कैसे होगी गेहूं खरीद

- सप्ताह भर बाद शुरु हुई खरीद समय कम होने से किसान परेशान

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:39 PM (IST)
चार दिन में डेढ़ सौ किसानों की कैसे होगी गेहूं खरीद
चार दिन में डेढ़ सौ किसानों की कैसे होगी गेहूं खरीद

अमेठी : संग्रामपुर, अमेठी ब्लॉक के 56 गांव के किसानों से गेंहू की खरीद के लिए पीसीएफ की ओर से क्रय केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर बोरे के अभाव में किसानों की गेहूं खरीद का कार्य सप्ताह भर से प्रभावित चल रहा था। गुरुवार को एक हजार बोरा विभाग की ओर से क्रय केंद्र प्रभारी को दिया गया। केंद्र पर खरीद का कार्य शुरू हो गया है। गेहूं खरीद का कार्य 15 जून तक प्रस्तावित है। अब चार दिन खरीद के लिए शेष हैं। इन्ही चार दिनों में रविवार को अवकाश भी है। चार दिन में डेढ़ सौ किसानों के गेहूं की खरीद होनी है। किसान दिन रात केंद्र पर पहरेदारी करके गेहूं बेचने का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र पर तकरीबन दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर वाहन खड़े हैं। किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। राजापुर कोहरा केंद्र पर ढाई सौ से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराकर टोकन भी लिया है। अभी तक महज सौ से अधिक किसान की किसी तरह खरीद हुई है। छह हजार कुंतल गेहूं केंद्र पर खरीदा गया है। एक हजार बोरे से चालीस कुंतल गेहूं खरीद हो सकती है।

loksabha election banner

क्या कहते हैं किसान

राजेंद्र सिंह ,अनिल सिंह सहित दर्जनों किसानों का आरोप है कि दो ब्लॉक के किसानों के लिए केंद्र बनाया गया है। हम लोग एक सप्ताह से केंद्र का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। गुरुवार से खरीद कार्य पूरी तरह से बंद चल रहा था। चार दिन शेष ऐसे में खरीद कार्य की तिथि बढ़ाई जाए।

- बोरे के अभाव में बंद थी खरीद

बोरे के अभाव में खरीद बंद थी। जो किसान केंद्र पर हैं। प्रयास यही है सबके गेहूं की तौल की जाए। गोदाम फुल हो गया है। खरीद किए जा रहे गेहूं को जर्जर भवन में रखा जा रहा है। जिससे बरसात में भीगने का खतरा है।

रामचंद्र मौर्या, केंद्र प्रभारी अमेठी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.