व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की जरुरतमंदों की मदद
अमेठी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक व अमेठी व्यापार मंडल अध्यक्ष
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 11:15 PM (IST)
अमेठी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक व अमेठी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने शनिवार को असहाय गरीबों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई। क्षेत्र के बलीपुर डुहिया के रामबरन गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक की पत्नी को 25 हजार रूपये की नगद सहायता दी। वहीं रामनगर निवासी बाबूलाल गुप्ता जो गंभीर रूप से बीमारी से पीड़ित है। उनके घर जाकर परिजनों को दस हजार रूपये की सहायता देते हुए इलाज कराने की बात कहीं। लालन टोला निवासी अनिल सिंह के इलाज का भी भरोसा दिलाते हुए दस हजार की सहायता दी। भाजपा नेता ने कहा कि कोई भी गरीब ईलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। वह सभी का इलाज करायेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें