गुंजन सिंह बनीं सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव
अमेठी : पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता है। यह बा
अमेठी : पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता है। यह बात गुंजन सिंह ने सपा महिला प्रकोष्ठ का जिला महासचिव बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीना सिंह द्वारा अमेठी की कुमारी वैष्णव आनंद सिंह गुंजन को प्रकोष्ठ का जिला महा सचिव नामित किया गया। पार्टी अध्यक्ष ने उनका फूल मालाओं से स्वागत कर प्रमाण पत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि गुंजन सिंह को उत्तरदायित्व मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिला महा सचिव गुंजन ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों व उसके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिलोई मो. जैनुल हसन, राम सिंह, विनोद सिंह अध्यक्ष युवजन सभा, ¨रकू सिंह दुआरा, चंदन सिंह, अरूण यादव, अनुज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।