Move to Jagran APP

रास्ता रोककर चली ताबड़तोड़ गोलियां, प्रधान की हालत गंभीर Amethi News

अमेठी जिले के छिवरहा गांव के ग्राम प्रधान को गोली मारी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 05:15 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 09:48 PM (IST)
रास्ता रोककर चली ताबड़तोड़ गोलियां, प्रधान की हालत गंभीर Amethi News
रास्ता रोककर चली ताबड़तोड़ गोलियां, प्रधान की हालत गंभीर Amethi News

अमेठी, जेएनएन। जिले में अभी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक और ग्राम प्रधान को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते बुधवार दोपहर उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं प्रधान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

loksabha election banner

  

ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर रोका रास्ता 
मामला थानाक्षेत्र के गांव छिवरहा मजरे का है। नरवहनपुर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार सिंह बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब कोतवाली किसी काम के लिए आए थे। वहां से निकलकर वह अपनी बोलेरो से दुर्गापुर रोड पर कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर ट्राली लगाकर उनकी बोलेरो को रोक लिया और बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 


कंधे और पैर में लगी गोली 
बोलेरो से उतरकर वह कोतवाली की ओर भागे, जिसके बाद भी हमलावरों ने उन पर दो गोलियां दागी जो उनके कंधे व पैर में लगी। पुलिस गंभीर अवस्था में प्रधान को इलाज के लिए सुलतानपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 


प्रधान पर भी लग चुका है हत्या का आरोप 
ग्राम प्रधान पर 2014 में पांच अगस्त को भी जानलेवा हमला हो चुका है। जिसमें गांव के ही विपुल सिंह व गौरव सिंह को नामजद किया गया था। बताया जा रहा है  कि 2013 में गौरव व विपुल के पिता कामता सिंह की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अशोक कुमार सिंह जेल गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। घटना ट्रैक्टर व बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया है। ट्रैक्टर पर एक व बाइक पर तीन हमलावर सवार थे ऐसा प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.