दबंगों ने गिरा दी दीवार
बीती रात गांव के ही दोनों युवक ने दीवार गिरा दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:43 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:07 AM (IST)
अमेठी : थानाक्षेत्र के मुंघी गांव निवासी दीपचंद तिवारी की पक्की दीवार को दबंगों ने गिरा दिया है। उन्होंने उस भूमि का बैनामा लेकर चारों तरफ से पक्की दीवार बना रखा था। जिस पर गांव के ही रोहित व मोहित जबरन कब्जा कर रहे थे। तब दीप चंद ने दीवानी न्यायालय सुलतानपुर से स्टे ले रखा है। बीती रात गांव के ही दोनों युवक ने दीवार गिरा दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें