धनतेरस त्योहार के चलते सोने-चांदी की बढ़ी बिक्री
अमेठी : धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सर्राफा की दुकानों से लेक
अमेठी : धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सर्राफा की दुकानों से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रानिक की दुकानों के साथ ही सजावट की दुकानों पर भी लोग खरीददारी करने में जुटे है। त्योहार पर इस बार आभूषण की खरीदारी से कहीं अधिक सोने और चादी के सिक्कों की बिक्री हो रही है।
दीपावली पर्व पर लोग आभूषण की खरीददारी बड़े पैमाने पर करते हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार आभूषण के दामों में इजाफ ा हुआ है, लेकिन इसका त्योहार पर कोई असर नहीं है। दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। पिछले वर्ष सोने का दाम तीस हजार के समीप था। वहीं इस बार इसमें दो हजार की बढ़ोत्तरी हुई है। चादी में भी पाच सौ रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछली बार चांदी 39500 थी इस बार पाच सौ रुपये बढ़कर चालीस हजार हो गई है। पुराने सिक्के के साथ ही नये सिक्के की भी बिक्री अधिक है। व्यापारी अनिल सोनी ने बताया कि सिक्के की बिक्री अधिक है। लोग चेन की भी खरीददारी प्रचुर मात्रा में कर रहे हैं। महिलाएं भी आभूषण बड़े पैमाने पर खरीद रही हैं। उन्होंने बताया की महंगाई का असर है, लेकिन लोग खरीदारी कर रहे हैं।
रेट का विवरण
सोना 32600
सिक्का प्रति एक ग्राम 3200
चादी 40000
पुराना सिक्का 750-850
नया सिक्का, 11 ग्राम 400-500