पेड़ काटने को लेकर मारपीट, एक गंभीर
पेड़ काटने से मना करने पर विवाद हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अमेठी : पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालात गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के पूरे बकतावर का पुरवा मजरे खालिसपुर निवासी राम गोबिन्द पेड काट रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे राम प्रताप ने पेड़ काटने से मना किया। जिससे नाराज राम गोविद व अन्य साथियो ने मिलकर राम प्रताप की पिटाई कर दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन ने घायल को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां राम प्रताप की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजन ने थाने पहुंच पुलिस से राम गोबिन्द व अन्य लोगों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।