उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत
लोदी बाबा घाट पर मेले जैसे माहौल दिखा। घाट पर स्नान कर विधि विधान से पूजन-अर्चन किया।
अमेठी : आस्था का महापर्व छठी मईया का व्रत रखने वाली महिलाओं ने शनिवार को उगते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर पूजा पूरा किया। महिलाओं ने घाट किनारे बैठकर विधि विधान से पूजन-अर्चन करते हुए सूर्य देव की आराधना की।
गौरीगंज के लोदी घाट पर मेले जैसे माहौल दिखाई दिया। महिलाओं ने सूर्य भगवान से पति की दीर्घायु के साथ धन-धान्य व जीवन में सुख की मनोकामना की। नहाय खाय की परंपरा के साथ शुरू हुई छठ पूजा शनिवार की सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देकर समापन किया। महिलाओं की आस्था है कि इस पूजा से सूर्य भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है। सूर्य देव की उपासना से धन, मनवांक्षित पति, पुत्र व सुख की प्राप्ति होती है। घाट पर छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही सैकड़ों लोगों की भीड़ भी उमड़ी। छठ पूजा समापन के बाद जिला पंचायत सदस्य मुकेश प्रताप सिंह व दीपक सिंह पचेहरी ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई देते हुए प्रसाद वितरण किया। सुरक्षा के ²ष्टिकोण से गौरीगंज पुलिस घाट पर मौजूद रही। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, सभासद अशीष त्रिपाठी, सूर्या त्रिपाठी, विकास पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।
सूर्योदय के साथ छठ मैया का व्रत हुआ पूर्ण :
त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में 24 घंटे से निर्जला व्रत छठ मैया के लिए रही महिलाओं का व्रत शनिवार को सूर्योदय के साथ पूर्ण हुआ। भोर में ही महिलाएं स्नान ध्यान करके उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर प्रणाम किया और शुक्रवार को जल को साक्षी मानकर महिलाओं ने अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया था। सुबह सूर्योदय होते ही निर्जला व्रत रही महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। महिलाओं ने अपने परिवार से लेकर क्षेत्र समाज और राष्ट्र के हित की प्रार्थना की। पूजा अर्चना में जीसी के डीआईजी प्रभाकर तिवारी उनकी पत्नी पूनम तिवारी, पार्वती, सत्य प्रकाश पांडे, आईबी इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी सहित कैंप के अधिकारी कर्मचारी और उनकी पत्नियां मौजूद रही।