छत्तीस घंटे बाद भी बालिका के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
तिलोई (अमेठी) मोहनगंज थाना क्षेत्र के गाव सबितापुर गांव में शुक्रवार की रात एक बालिका का
तिलोई (अमेठी) : मोहनगंज थाना क्षेत्र के गाव सबितापुर गांव में शुक्रवार की रात एक बालिका का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले को 36 घंटे से अधिक का समय बीत गया है। अभी तक पुलिस बालिका की पहचान तक नहीं कर सकी है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
थानाक्षेत्र के गाव नहर पुल के बगल स्थित गेहूं के खेत में बालिका का शव बरामद हुआ था। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालिका का धड़ अलग स्थान पर था और सिर अलग पड़ा था। ग्रामीणों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पुलिस के साथ ही सीओ तिलोई राजकुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया था। देर रात फ ॉरेंसिक टीम ने भी जाच पड़ताल की थी। पुलिस के द्वारा इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म का भी पता चल सकेगा।