Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

अमेठी : मौसम खराब होने से शुक्रवार देर शाम आजमगढ़ से लखनऊ लौट रहे उप मुख्यमंत्री केशव

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 12:26 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 12:26 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

अमेठी : मौसम खराब होने से शुक्रवार देर शाम आजमगढ़ से लखनऊ लौट रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में कराई गई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां से वे देर शाम साढ़े छह बजे के करीब लखनऊ के लिए हेलीकाप्टर से निकले। इसी बीच तेज आंधी तूफान के चलते हेलीकाप्टर के पायलट ने आगे बढ़ना सुरक्षा की दृष्टि से मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद फुरसतगंज के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम की लैंडिंग की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम सात बजे के करीब हेलीकाप्टर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस संबंध में जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बताया कि खराब मौसम के चलते डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। जानकारी मिलने पर तत्काल अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ईश्वरचंद्र के साथ ही न्यायिक अपर जिलाधिकारी, एएसपी बीसी दूबे, सीओ तिलोई, एसडीएम मौके पर पहुंच गए थे। मैं भी मौके पर गई थी। वे रायबरेली के रास्ते सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.