Move to Jagran APP

बिगड़े मौसम में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मौसम खराब होने से आजमगढ़ से लखनऊ लौट रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग अमेठी में कराई गई।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 11:51 PM (IST)
बिगड़े मौसम में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
बिगड़े मौसम में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
अमेठी (जेएनएन)। मौसम खराब होने से शुक्रवार देर शाम आजमगढ़ से लखनऊ लौट रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में कराई गई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। वहां से वे देर शाम साढ़े छह बजे के करीब लखनऊ के लिए हेलीकाप्टर से निकले। इसी बीच तेज आंधी तूफान के चलते हेलीकाप्टर के पायलट ने आगे बढऩा सुरक्षा की दृष्टि से मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद फुरसतगंज के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम की लैंडिंग की जानकारी मिलते ही जिले के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम सात बजे के करीब हेलीकाप्टर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस संबंध में जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने बताया कि खराब मौसम के चलते डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। वे रायबरेली के रास्ते सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हो गए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.