वाहनों के ई-चालान से चालकों व स्वामियों में हड़कंप
16 जून से वाहनों का ई-चालान किया जा रहा है
अमेठी : पुलिस द्वारा वाहनों का ई-चालान किये जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। गत 15 जून से शुरू हुई प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से पुलिस ने क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान करना शुरू कर दिया है।
थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने बताया कि 16 जून से वाहनों का ई चालान किया जा रहा है। अब तक 195 वाहनों का ई चालान किया गया है। 150 लोगों के खिलाफ मास्क न होने पर जुर्माना और 15 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने के लिए जारी रोस्टर के विपरीत खोलने पर नोटिस दी गयी है।इतना ही नही पुलिस ने चार पहिया वाहन की पिछली सीट पर निश्चित सवारी से अधिक बैठाने पर करीब 35 वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चलाते समय परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ ई-चालान की कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई से वाहन चालकों व स्वामियों में हड़कंप मच गया है।