कसौंधन समाज का डांडिया महोत्सव
अमेठी : कसौंधन समाज की ओर से सोमवार को डाडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। क
अमेठी : कसौंधन समाज की ओर से सोमवार को डाडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी।
कसौंधन समाज की महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण के लिए पिछले तीन वर्षो से डाडिया महोत्सव कर रहा है। महिलाओं ने कार्यक्रम में अपने को संगठित होकर शक्तिशाली दिखाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती हैं। हम महिलाओं को कम न समझा जाए। अब हम लोग अबला नहीं हैं। यह नारी सशक्तीकरण का युग है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने पुरुषों से भी अपील की कि वे अपने कदम से कदम मिलाकर अपनी पत्िनयों के साथ चलें। उनका सहयोग करें, जिससे वे चारदीवारी से बाहर निकलकर अपने को मजबूत कर सकें। कार्यक्रम को प्रारंभ करने वाली महिला ने बताया कि आज से तीन साल पहले जब इसकी शुरुआत की गई तो उनको यह नहीं पता था कि मेरे द्वारा रोपा गया यह छोटा पौधा एक दिन विशाल पेड़ बन जाएगा। प्रतिवर्ष इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है, जिससे मुझे बहुत ही खुशी मिल रही है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री पूजा कसौंधन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा वाजपेयी, कार्यक्रम की अध्यक्षता बीनू कसौंधन, विद्या सोनी और उनकी टीम ने किया।