Move to Jagran APP

महिला ने पति पर लगाया धर्मातरण कराने का आरोप

सिंहपुर : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप अ

By JagranEdited By: Wed, 11 Jul 2018 11:15 PM (IST)
महिला ने पति पर लगाया धर्मातरण कराने का आरोप
महिला ने पति पर लगाया धर्मातरण कराने का आरोप

सिंहपुर : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप अपने पति पर लगाया है।

थानाक्षेत्र के पूरे कादिल मजरे जुगराजपुर निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि उसका पति विदेश में रहता था और उसने परिवार की जानकारी बगैर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया। आरोप है कि विदेश से लौटकर आया उसका पति कुछ दिन पूर्व महिला को बहला फु सला कर जौनपुर जिले के बादशाही मारुफ पुर खेतासराय लेकर चला गया। वहा पति ने मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के साथ ही उसके रीति रिवाज अपनाने का दबाव बनाते हुए जबरदस्ती करने लगा, जिसका विरोध करने पर पति ने महिला को मारा पीटा। प्रताड़ना से आजिज पीड़ित महिला मंगलवार के दिन किसी तरह भागकर अपनी ससुराल पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी एक तेरह वर्षीय बेटी और सात साल के बेटे को उसके पति ने नहीं आने दिया, जबकि वह अपनी चार साल की बेटी को साथ लाने में कामयाब रही। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।