Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसी करेंगे सेवा सत्याग्रह

कांग्रेस छह से 12 जून तक जरूरतमंदों में खाना वितरण करेगी। गांधीगिरी कर कार्यकर्ता विरोध जताएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 10:31 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसी करेंगे सेवा सत्याग्रह
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसी करेंगे सेवा सत्याग्रह

अमेठी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस सेवा सत्याग्रह महा अभियान चलाएंगे। इस अभियान के तहत जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। गौरीगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिघल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में गरीबों व असहायों की मदद की जा रहीं थी। जिसे प्रदेश में योगी सरकार को नागवार गुजरा। बदले की भावना से योगी सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेज दिया। ऐसे में अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए महा रसोई संचालित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेवा सत्याग्रह के तहत अमेठी संसदीय क्षेत्र के इन्हौना, गौरीगंज, सलोन, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, जायस, अमेठी में महारसोई संचालित होगी। यह रसोई छह से 12 जून तक चलेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई। सेवा से होगी विजय, हम सबमें हैं लल्लू अजय नारे के साथ ही 10 लाख पोस्टर भी लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.