अटल के निधन पर शोक में डूबी अमेठी
जागरण संवाददाता, अमेठी : दुआ का दौर अभी थमा नहीं था कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिह
जागरण संवाददाता, अमेठी : दुआ का दौर अभी थमा नहीं था कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर आ गई। खबर आते ही अमेठी भी शोक में डूब गई। चारों ओर शोक संवेदना का दौर शुरू हो गया। गौरीगंज ब्लाक मुख्यालय पर बैठक कर रहे सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने निधन की खबर सुनते ही बीच में ही बैठक रोक दी और शोक सभा का आयोजन कर गहरा दुख जताते हुए कहाकि अटल का निधन राष्ट्र की क्षति है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जनसम्पर्क कार्यालय में भी शोक सभा का आयोजन हुआ। दो मिनट का मौन रख कांग्रेसियों ने अटल को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्राकांत दूबे, जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, नरसिंह बहादुर सिंह, धर्मेद्र शुक्ला, नदीम अशरफ जायसी, सम्पूर्णानंद मिश्रा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह पंकज, सोनू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तिलोई राजघराने में विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, तिलोई ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, धर्मेश मिश्रा, मानधारा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। भाजपा आईटी सेल के विभाग संयोजक विवेक महेश्वरी, संकल्प अकादमी के डायरेक्टर चिंतामणि मिश्रा, भाजपा नेता गोविंद सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, डा. सचिन सिंह, घनश्याम महेश्वरी, एमबीएस एजुकेशन होम कुढ़ा के प्रधानाचार्य संजय सिंह, रिकू दरपीपुर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहाकि अटल जी कमी कभी पूरी नहीं होगी।
काम नहीं आई पूजा
फुरसतगंज के बहादुरपुर गांव में भाजपा नेता भवानी दत्त दीक्षित की अगुवाई में गुरुवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ओम नम: शिवाय का जाम शाम तक होता रहा, लेकिन शाम पांच बजे के करीब अटल के निधन की खबर आते ही सब सन्न हो गए।