Move to Jagran APP

नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार, कई गावों के लोग बनेंगे शहरी

अमेठी : नगर पंचायत के सीमा विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत की ओर से सीमा के सट

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 12:22 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 12:22 AM (IST)
नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार, कई गावों के लोग बनेंगे शहरी
नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार, कई गावों के लोग बनेंगे शहरी

अमेठी : नगर पंचायत के सीमा विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत की ओर से सीमा के सटे गावों की सूची विभाग की ओर से मागी गई है। सूची मिलने के बाद नगर पंचायत में बारह हजार की आबादी को शामिल किया जाएगा।

loksabha election banner

नगर पंचायत की आबादी वर्ष 2011 में तेरह हजार थी। नए शासनादेश के मुताबिक नगर पंचायत की आबादी कम से कम पचीस हजार होनी चाहिए। इसी को लेकर नगर पंचायत की ओर से कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत के लिपिक विपुल तिवारी ने

बताया कि नगर पंचायत के सीमा विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की ओर से तहसीलदार को पत्र लिखकर सीमा के गावों की सूची मागी गई है। बताया कि नगर पंचायत की आबादी पचीस हजार होगी। कटरा राजाहिम्मत सिंह का आशिक भाग जो पिछले परिसीमन में छूट गया था। एसडीएम कालोनी का पूरा हिस्सा, बाईपास के दो छोर पर बसे मकान और रायपुर फु लवारी, महमूदपुर का आशिक भाग अब नगर पंचायत का हिस्सा होंगे। राजस्व विभाग की ओर से सूची मिलने के बाद परिसीमन का कार्य होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने कहा कि बीते दशक भर से नगर पंचायत से सटे गावों के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। अब यह कार्य फ लीभूत होगा। परिसीमन के बाद बोर्ड की बैठक कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि सीमा विस्तार किया जा रहा है। राजस्व विभाग से मदद मागी गई है। सूची मिलने के बाद ब्लाक से भी सहयोग लेकर सीमावर्ती गावों के घरों को जोड़ा जायेगा। नगर पालिका का कोई प्रस्ताव नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.