Move to Jagran APP

तमंचे के बल पर महिला से चेन और नकदी लूटी

अमेठी : बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से तमंचा लगाकर सोने की चेन व नकदी लूट ली। विरोध

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Oct 2017 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 12:06 AM (IST)
तमंचे के बल पर महिला से चेन और नकदी लूटी
तमंचे के बल पर महिला से चेन और नकदी लूटी

अमेठी : बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से तमंचा लगाकर सोने की चेन व नकदी लूट ली। विरोध करने पर महिला को धक्का दे दिया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए मुंशीगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

संग्रामपुर थानाक्षेत्र के भवसिंहपुर निवासी संग्राम सिंह की बहन शीला सिंह पत्‍‌नी राजकुमार सिंह निवासी सगरा महराजगंज त्योहार पर अपने मायके आई थी। सोमवार को शीला सिंह समीप के गाव पूरे गर्गन निवासी उमेश शुक्ल के साथ बाइक से मुंशीगंज अस्पताल इलाज कराने गई थी। दोपहर बाद वह अपने मायके भवसिंहपुर वापस लौट रही थी। रास्ते में संग्रामपुर थाने के जरौटा गाव के पास भट्ठे के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक चालक ने हड़बड़ाहट में बाइक को रोक दिया। बदमाशों ने चालक व महिला पर तमंचा अड़ा दिया। महिला की सोने की चेन व बैग छीनने पर उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनको धक्का दे दिया। धक्का देने के बाद बदमाश फ रार हो गये। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। आस-पास के लोगों की मदद से महिला को गाव के एक निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें इलाज के लिए मुंशीगंज स्थित एक अस्पताल ले गये, जहा पर उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक केपी यादव ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर गये थे। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.