अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का नुकसान
सुलतानपुर फुरसतगंज क्षेत्र में बीती रात अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। आग से घर में
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:52 PM (IST)
सुलतानपुर : फुरसतगंज क्षेत्र में बीती रात अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा कपड़ा, बर्तन व नकदी जलकर राख हो गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
घटनाक्रम क्रम के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा खैराना निवासी राम प्रकाश गुप्ता के घर शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हो हल्ला होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर पर रखा कपड़ा, अनाज व 50 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे लेखपाल केपी ने घटना स्थल पर पहुंच हुए नुकसान का जायजा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें