अमेठी ऊर्जावान लोगों की धरती है, आजादी के 70 साल तक इन्हें छला गया : विजया रहाटकर
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने विजय संकल्प महिला सम्मेलन में कहा महाठगबंधन महामिलावट है।
अमेठी, जेएनएन। भाजपा की विजय संकल्प महिला सम्मेलन का मंगलवार को जिले में आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि अमेठी ऊर्जावान लोगों की धरती है। इस ऊर्जावान धरती पर आजादी के 70 साल तक छला गया। महिलाओं को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत योजना चलाई। 70 साल आप छले गये अब आपको धोखा नहीं मिलेगा।
उन्होंने मादी सरकार की उज्ज्वला योजना को लेकर कहा कि आप जागरूक हो गए है महिला समाज को देश को नेतृत्व देती है। आप इसको आगे बढ़ाए। देश की आधी आबादी की भूमिका महत्वपूर्ण है, आपने देश को बदला है। इस बार देश की मजबूती में आगे बढि़ए। आपको उज्ज्वला योजना देकर मोदी जी ने सम्मान दिया। आपके सामने आपकी बहन है जो महिला है उनको मजबूत करें ।
चुनाव सामने आ गया है पूरे देश ने तय कर लिया है कि उत्तर से दक्षिण तक पूर्व से पश्चिम तक केंद्र की सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया। हमारी लाडली और माताएं पहले खुले में शौच जा रही थी। पीएम ने चार साल में नौ करोड़ शौचालय बनाकर उन्हें लाभ दिया। गरीब बहनों के लिए आज तक किसी पीएम ने नहीं सोचा। वहीं, मोदीजी ने उज्जवला योजना से महिलाओं को जोड़ा। अभी तक चार सौ सिगरेट के बराबर हमारी बहन धुंआ झेलती थी। सात करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। आज हमारी गरीब महिला की धुंए से आंख खराब नहीं हो रही है।
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान का मिल
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चलाया आज कोई दुराचारी बलात्कारी बहन को आंख नहीं दिखा सकता। पीएम ने ऐसे लोगों के लिए फांसी का कानून बनाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाठगबंधन महामिलावट है। जिनका काम द्वेष करना है वह काम क्या करेंगे। 60 साल की सत्ता में कोई अच्छा कार्य नहीं किया। मोदीजी अच्छा काम कर रहे हैं।
यहां चौकीदार और चोरों की लड़ाई है
विजया रहाटकर ने कहा कि अमेठी में 52 प्रतिशत राहुल और 75 प्रतिशत स्मृति उपस्थित रही हैं। यहां तो नामदार नहीं आते कामदार स्मृति ईरानी बार बार आती है। यहां कामदार और नामदार की लड़ाई है। यहां चौकीदार और चोरों की लड़ाई है। हम भी देश के चौकीदार है। हमारा संघर्ष गंदगी, कालेधन, कुपोषण के खिलाफ है। इस बार अमेठी की जनता चालीस साल के निर्णय को बदलेगी और कामदार का साथ देगी। आपके साथ देने का ही नतीजा है कि उनको अमेठी छोड़ना पड़ा रहा है। पूरा देश आपकी तरफ देख रहा है।