कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ
विधान सभा चुनाव नजदीक आरहा है।
अमेठी: विधान सभा चुनाव नजदीक आरहा है। ऐसे में सभी पार्टियां क्षेत्रीय नेताओं को अपने पाले में करने में जुटी हैं। इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा की रीति नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए कई स्थानीय कांग्रेसियों सहित दर्जन भर जनप्रतिनिधियों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इसमें दो बड़े दलित चेहरे भी शामिल हैं। विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया। आगे की शुभकामनाएं भी दी है।
ब्लाक क्षेत्र के पश्चिमी छोर में कमजोर साबित हो रही भारतीय जनता पार्टी खुद को मजबूत करने में जुटी हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अन्य दलों को छोड़कर जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। खारा स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तिलोई विधायक ने कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य गया प्रसाद व खारा से क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबू राम नरेश रावत को पार्टी में शामिल करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। दोनों नेता क्षेत्र में बड़े दलित चेहरा माने जाते हैं।
इसके अलावा मेहमानपुर के पूर्व प्रधान पल्लर पासी, आजम नूरानी, लौली के पूर्व ग्राम प्रधान जगराम, हरिकेश रावत, रमेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि खारा साहब दीन, हरिबक्स भारती, मुस्ताक, साधूराम, तुलसीराम समेत दर्जन भर जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, अनिल पांडेय, राहुल पाठक, अमरीश जायसवाल, राम कृष्ण भारती, अनिल सोनी, लवलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।